अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबनाः प्राप्त सूत्रों के अनुसार इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अल एबादी ने अमेरिकी टेलीविज़न चैनल सीएनएन से अपने इंटरव्यू में इस सवाल के जवाब में कि सऊदी अरब का दावा है कि ईरान का क्षेत्र में नेगेटिव रोल है, आपका क्या ख्याल है,उन्होंने कहा कि इस तरह का दावा स्वीकार करने योग्य नहीं है।
इराक़ के प्रधानमंत्री ने सीरिया के हालात के बारे में कहा कि इस समय आईएस आतंकवादियों के कुछ तत्व सीरिया में मौजूद हैं और यह बात समझ से बाहर है कि उन्हें क्यों समाप्त नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने आईएस के समर्थक अमेरिकी संगठन को निशाना बनाते हुए कहा कि आईएस के कुछ तत्व सीरिया में मौजूद है और सीरिया में उनके ठिकाने भी है
उनका कहना था कि इराक़ी खुफिया एजेंसियां कहती है कि सीरिया में आईएस आतंकवादी आत्मघाती बम तैयार कर रहे हैं, और यह ट्रेनिंग बहुत ही खतरनाक है।
उन्होंने कहा कि आईएस आतंकी आत्मघाती बम तैयार कर के विभिन्न शहरों में भेजकर वहाँ आतंकवादी हमले कराना चाहते हैं।
26 जनवरी 2018 - 17:55
समाचार कोड: 879331
उन्होंने कहा कि आईएस आतंकी आत्मघाती बम तैयार कर के विभिन्न शहरों में भेजकर वहाँ आतंकवादी हमले कराना चाहते हैं।